Friday, July 4, 2025
इंडियन News 20
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form
No Result
View All Result

Social Spot Media Social Spot Media Social Spot Media
ADVERTISEMENT
Home देश

हारने वाले रवनीत बिट्टू को मंत्री पद देकर भाजपा ने शुरू किया मिशन 2027

indian news 20 by indian news 20
June 10, 2024
in देश, पंजाब
262 3
0
हारने वाले रवनीत बिट्टू को मंत्री पद देकर भाजपा ने शुरू किया मिशन 2027
300
SHARES
715
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा ने रवनीत बिट्टू को पंजाब से टीम मोदी में लेकर पंजाब में जाट सिख चेहरे को आगे लाकर सूबे की भावी राजनीति की तस्वीर बनानी शुरू कर दी है। 

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान लुधियाना की रैली में अमित शाह ने कहा था कि आप लोग रवनीत सिंह बिट्टू को वोट देकर जिताइए, मैं जल्द ही बिट्टू को बड़ा आदमी बनाऊंगा। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव है और भाजपा अब पंजाब की सत्ता की तरफ देख रही है। खुद रवनीत बिट्टू ने साफ कर दिया है कि उसका मिशन 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार लेकर आना है।

दरअसल, भाजपा की विचारधारा और मुद्दों के बीच बिट्टू ही एक ऐसा चेहरा है जो बिलकुल फिट बैठता है। राष्ट्रवादी विचारधारा से लेकर पंजाब में कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ मुखर होने में बिट्टू अव्वल है और पंजाब में भाजपा बिट्टू के जरिये उस विचारधारा को जमीनी स्तर पर पैदा करने की योजना में है। बिट्टू ने कहा भी है कि देश का कोई भी मुद्दा हो, चाहे वह अमृतपाल का मुद्दा, चाहे वह पाकिस्तान का मामला हो, क्योंकि हमारी बॉर्डर स्टेट्स है, चाहे वह किसानों का मुद्दा…मैं ही था अकेला आदमी जिसने इन मुद्दों को उठाया।

पंजाब के भारी संख्या में लोग आज भी शहीद बेअंत सिंह की कुर्बानी को दिल में संजोकर बैठे हैं जिनहोंने पंजाब से आतंकवाद को खत्म किया। पंजाब में आतंकवाद को खत्म करने पर ही आतंकियों ने उनको सचिवालय में बम से उड़ा दिया था। पंजाब के लोग आज भी बिट्टू में दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की तस्वीर देखते हैं।

ये हैं बिट्टू को मंत्री बनाने के पीछे के कारण
दरअसल, पंजाब में भाजपा ने जितने भी जट्ट सिख चेहरों पर अब तक दांव खेला है, वह भाजपा की कसौटी पर खरे नहीं उतरे हैं। पंजाब में मजबूत जट सिख चेहरे कैप्टन अमरिंदर सिंह बिलकुल चुप होकर बैठ गए हैं। उनकी पत्नी परनीत कौर अपनी सीट नहीं बचा पाई हैं। उनकी बेटी बीबी जयइंद्र कौर भाजपा की महिला की प्रधान है लेकिन वह संगठन में सक्रिय नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा राणा गुरमीत सोढी, केवल ढिल्लों, फतेहजंग बाजवा, पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू, बठिंडा से हारने वाली पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू पंजाब का चेहरा नहीं बन पाए हैं। भाजपा पंजाब में रवनीत बिट्टू में एक बड़ा जाट सिख चेहरा देख रही है, जो 2027 में पंजाब में भाजपा को सत्तासीन करवा सके।

मार्च 2021 में रवनीत सिंह बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया गया था, जब मौजूदा कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। रवनीत सिंह बिट्टू को 2023 में व्हाट्सएप कॉल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बिट्टू को राजनीति विरासत में मिली है। उनके परिवार से तेज प्रकाश सिंह पंजाब के मंत्री रह चुके हैं। उनका भाई कोटली विधायक रह चुका है। उनकी बुआ गुरकंवल कौर पंजाब की कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। लिहाजा पंजाब में भाजपा बिट्टू के जरिए दांव खेलने की तैयारी में है।

पंजाब से जितने मंत्री बने, सूबे में भाजपा की पैठ नहीं बना पाए..
पंजाब से 2014 से अरूण जेतली केंद्रीय मंत्री बने लेकिन भाजपा की हवा पंजाब में नहीं बना पाए। इसके अलावा विजय सांपला भी होशियारपुर से जीते थे और केंद्रीय राज्यमंत्री बने लेकिन फगवाड़ा में विधानसभा चुनाव में जमानत जब्त करवा बैठे। 2019 में पंजाब से हरदीप पुरी मंत्री बने लेकिन उन्होंने पंजाब में आना ही मुनासिब नहीं समझा। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री सोमप्रकाश बने लेकिन उनकी पत्नी होशियारपुर से लोकसभा चुनाव हार गई। लिहाजा, पंजाब में अब भाजपा का फोकस जाट सिख चेहरा है। वहीं भाजपा संगठन की कमान हिंदू चेहरे पर ही है। पंजाब में इतिहास इस बात का साक्षी भी है कि सूबे में जाट सिख ही सत्ता में आते हैं। भगवंत मान भी जाट हैं, कैप्टन व बादल भी जाट हैं। लिहाजा भाजपा एक ऐसे जाट चेहरे की तलाश में थी जो इन बड़े जाट चेहरों का मुकाबला कर सके।

पंजाब से हारने वाले चौथे नेता को मिली जिम्मेदारी..
पंजाब से अरुण जेतली चुनाव हार गए थे लेकिन उनको 2014 में केंद्र में मंत्री बनाया गया। अंबिका सोनी चुनाव हार गई थी लेकिन उनको राज्यसभा में भेजकर मंत्री बनाया गया। वहीं हरदीप पुरी चुनाव हार गए थे, उनको मंत्री बनाया गया। अब बिट्टू भी चुनाव हार गए हैं और उनको छह माह के भीतर राज्यसभा भेजकर सदस्य बनाया जाएगा ताकि मंत्री पद बरकरार रह सके।

Tags: #PunjabIndian news 20
Previous Post

पुलिस ने दोनो बहनों के शव कुआं से बाहर निकलवाए

Next Post

सरकार बनते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने किए 17वीं किस्त की फाइल पर साइन, इन किसानों को मिलेगा लाभ

indian news 20

indian news 20

Next Post
PM Modi की शपथ में कौन होगा शामिल? यहां देखें स्पेशल गेस्ट की लिस्ट

सरकार बनते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने किए 17वीं किस्त की फाइल पर साइन, इन किसानों को मिलेगा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Instagram Post

    The Instagram Access Token is expired, Go to the Customizer > JNews : Social, Like & View > Instagram Feed Setting, to refresh it.
  • Trending
  • Comments
  • Latest
युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

August 19, 2020
सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

September 2, 2020
आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

August 15, 2021
न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

September 27, 2021
ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

1

कौशांबी

0

चायल अंग्रेजी शराब दुकान की बल्ले -बल्ले आबकारी को सूंघा शॉप

0

मदद

0
‘नेताओं को लड़कियां सप्लाई करता है पति’, पत्नी ने लगाया आरोप, सीएम से की कार्रवाई की मांग

‘नेताओं को लड़कियां सप्लाई करता है पति’, पत्नी ने लगाया आरोप, सीएम से की कार्रवाई की मांग

May 20, 2025
क्या है Akash और ये कितना खतरनाक? जिसने पाकिस्तान के हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब

क्या है Akash और ये कितना खतरनाक? जिसने पाकिस्तान के हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब

May 9, 2025
पहलगाम हमले की तस्वीरें और वीडियो शेयर करें, NIA ने पर्यटकों के लिए नंबर किए जारी

पहलगाम हमले की तस्वीरें और वीडियो शेयर करें, NIA ने पर्यटकों के लिए नंबर किए जारी

May 8, 2025
Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान तनाव से मेंटल हेल्थ पर क्या असर? जानें विशेषज्ञ से

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान तनाव से मेंटल हेल्थ पर क्या असर? जानें विशेषज्ञ से

May 8, 2025

Recent News

About Us

इंडियन News 20

एक भरोसेमंद न्यूज वेबसाइट ,आपको रखे सबसे आगे ,हमेशा सच के साथ ,जायदा जानकारी के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ,धन्यवाद्|

Browse by Category

  •  उत्तराखंड
  • Bihar
  • kashmir
  • Other
  • Top Headlines
  • west bengal
  • world
  • उत्तर प्रदेश
  • कर्नाटक
  • कौशांबी
  • खेल
  • गुजरात
  • चेन्नई
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • दिनभर की बड़ी खबरें
  • दिल्ली
  • देश
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • हरयाणा

Address:

New Ashok Nagar, New Delhi, India – 110096

Recent News

‘नेताओं को लड़कियां सप्लाई करता है पति’, पत्नी ने लगाया आरोप, सीएम से की कार्रवाई की मांग

‘नेताओं को लड़कियां सप्लाई करता है पति’, पत्नी ने लगाया आरोप, सीएम से की कार्रवाई की मांग

May 20, 2025
क्या है Akash और ये कितना खतरनाक? जिसने पाकिस्तान के हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब

क्या है Akash और ये कितना खतरनाक? जिसने पाकिस्तान के हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब

May 9, 2025
  • About
  • Contact

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

No Result
View All Result
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In