हरे पेड के अवैध रूप से कटान की शिकायत पर वन विभाग की टीम पहुची
पश्चिमशरीरा कस्बे मे हनुमान मंदिर चौराहा के पास प्लाटिंग करने के लिए बाग के हरे को अवैध रूप से काटे जा रहे थे। लोगो ने हरे पेड़ काटने की शिकायत वन विभाग से किया टीम | शिकायत मिलते ही डी एफ ओ कौशाम्बी पी के सिन्हा के आदेश पर रेंज अफसर एस एन त्रिपाठी व उनकी टीम मौके पर पहुची तो कटान करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। टीम ने कटान की नाप किया | नाप की रिपार्ट डीएफओ को सौंपेगे | इस जमीन का सौदा कई करोड का हुआ था |इस जमीन को कस्बे के कई लोग मिलकर खरीदे है |इसमे डा० इकबाल के परिजनो के नाम रजिस्ट्री है इसके अलावा इसके अतिरिक्त करीब दस हिस्सेदार और है |सभी लोग एक राय होकर हरे पेड कटवा रहे थे |वन कर्मियो ने काटी गई लकडी का स्टाक और जडो के निशान को देखकर रिपोर्ट तैयार किया है | रिपोर्ट के आधार पर डीएफओ जुर्माना राशि निर्धारित करेगे |बाग मे अब भी एक दर्जन से अधिक नीम आम ,शीशम के पेड खडे है | जो कि प्लाटिंग करने वालो के निशाने पर है।










