*कौशाम्बी
*विधायक संजय गुप्ता ने मंझनपुर स्थित पी डब्ल्यू डी गेस्ट हाउस में की कृषि व्यापारियों व कृषि उपनिदेशक के साथ बैठक.*
*कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा धन उगाही व कृषि व्यापारियों के उत्पीड़न के मामले को विधायक संजय गुप्ता ने लिया गंभीरता से*
*एक और सराहनीय पहल समाज के लिये विधायक संजय गुप्ता का.*
भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों व अधिकारियों की खैर नही- *विधायक संजय कुमार गुप्ता*
भ्रष्टाचार में लिप्त कृषि अधिकारी पर बीजेपी विधायक संजय गुप्ता के दखल के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन.
*कृषि विभाग के उपनिदेशक ने कृषि व्यापारी का वापस कराया रिश्वत का 20 हज़ार रुपया*
डीएम कौशाम्बी मनीष कुमार वर्मा ने दिए एफआईआर के निर्देश।
*कृषि विभाग के अधिकारी के ऊपर कृषि व्यापारियों ने लगाया नवीकरण और व्यापार करने में अवैध वसूली का आरोप*
*जिला कृषि बीज व्यापार मंडल कौशाम्बी के जिला अध्यक्ष नरोत्तम दास केसरवानी ने लगाई शासन से न्याय की गुहार.*
बता दू कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही चायल से भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता करके सभी को चेताया था कि जिले में भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी या तो अपना स्थानांतरण गैर जनपद में करा लें या फिर अपने कार्यशैली में परिवर्तन लाएं अन्यथा उनके जानकारी में भ्र्ष्टाचार या अवैध वसूली का का धन्धा फलने -फूलने वाला नही है।उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
*बता दु की आज दिनांक 11/11/2019 को कृषि व्यापारियों ने कृषि विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया।*
अवैध वसूली से पीड़ित कृषि व्यापारी अरविंद कुमार ने
अपने जिला कृषि बीज व्यापार मंडल कौशाम्बी के जिला अध्यक्ष नरोत्तम दास केसरवानी व अन्य साथियों के साथ चायल विधायक संजय गुप्ता को पूरे प्रकरण की जानकारी दी।*
*जैसे ही प्रकरण की जानकारी चायल विधायक संजय गुप्ता को लगी उन्होंने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कृषि उपनिदेशक कौशाम्बी के साथ बैठक कर प्रकरण को गंभीरता से लेने को कहा*
और व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर डीएम कौशाम्बी को कार्यवाही करने के निर्देश दिया जिस पर जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को संबंधित लिपिक व अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया *