सहारनपुर। 2 फरवरी 2020 सरकार एक तरफ पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर रही है वही कुछ विभागिय कर्मचारियों की मिली भगत से हरे आम के। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। बेडेडी गुज्जर वनक्षेत्र के गांवों में तस्करों की आरी-कुल्हाड़ी चल रही है। यहां पर लगे बेशकीमती बागो की अंधाधुंध कटाई कराई जा रही है।
आपको बता दे सहारनपुर के आलाधिकारियों के सख्त आदेशो के बावजूद भी। सहारनपुर में वन विभाग के नाक के निचे हरे बाग खुल्लमखुल्ला काटे जा रहे है। जिसका बहुत बड़े स्थिर पर पर्यावरण को काफी बड़ा नुकसान हो रहा है। आपको बता दे वन विभाग की मद्दत से बेडेडी गुज्जर सहारनपुर में हरे पेड़ बाग खुले आम काटे जा रहे है। जिसकी शिकायत भी की जा चुकी है। बड़ा सवाल क्या हरे पेड़ो, बागो पर आरा चला रहे लोगो पर कोई सख्त कार्यवाही हो पाएगी या सब ऐसे ही सहारनपुर में खुल्लमखुल्ला ऐसे चलता रहेगा।
आखिर किस की सह पर हो रही है इन हरे भरे पेड़ो की कटाई देखिये हमारी अगली खबर में..