राहुल गांधी की भारत यात्रा से ज़्यादा चर्चा इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव और इस चुनाव को लेकर राजस्थान कांग्रेस के अंदर मचे घमासान की हो रही है. लेकिन दक्षिण भारतीय राज्यों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर दिखता है.
7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के दौरान राहुल गांधी ना केवल 20 से 25 किलोमीटर की रोज़ाना यात्रा कर रहे हैं बल्कि समाज में अलग-अलग वर्गों के लोगों से मिल जुल भी रहे हैं.
30 सितंबर को राहुल गांधी केरल की सीमा पार कर कर्नाटक पहुँचेंगे और वहाँ भी 21 दिनों तक यात्रा करेंगे. कर्नाटक में सात ज़िलों में 500 से ज़्यादा किलोमीटर की यात्र कर वे अगले चरण में तेलंगाना जाएँगे.
केरल में ए जयशंकर इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ लॉयर्स के महासचिव हैं, उन्हें भी कोच्चि में राहुल गांधी के साथ लंच करने का आमंत्रण मिला था. सात सितंबर को राहुल गांधी ने अपनी पैदल यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी शहर से की थी. वे 300 किलोमीटर की दूरी तय करके कोच्चि पहुंचे थे











