बंगाल प्रशासन ने कांग्रेस की भारत जोडो न्याय यात्रा रोकने का आदेश दिया है। इस पर जवाब देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अब तक तो सभी बच्चों अपने स्कूलों में पहुंच चुके हैं। हमें स्कूली छात्रों को परेशान करने की कोई मंशा नहीं है। हमें और राहुल गांधी को कम से कम झारखंड बॉर्डर तक पहुंचा दिया जाए।

‘राहुल गांधी को बस झारखंड बॉर्डर तक पहुंचा दीजिए’, ममता बनर्जी से ऐसी मांग क्यों कर रहे अधीर रंजन चौधरी?
बंगाल प्रशासन ने कांग्रेस की भारत जोडो न्याय यात्रा रोकने का आदेश दिया है। इस पर जवाब देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अब तक तो सभी बच्चों अपने स्कूलों में पहुंच चुके हैं। हमें स्कूली छात्रों को परेशान करने की कोई मंशा नहीं है। हमें और राहुल गांधी को कम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंची। यहां कांग्रेस समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि, अब थोड़ी अड़चनें देखने को मिल रही है। दरअसल, स्थानीय प्रशासन ने यात्रा को रोकने के लिए कहा है, जिस पर पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।’हमें झारखंड बॉर्डर तक पहुंचने दिया जाए’
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा, “हमें कहा जा रहा है कि यात्रा बंद कर दो, एक-दो गाड़ी में चले जाओ, ये कैसे हो सकता है। प्रशासन को मैं ये कहूंगा कि राहुल गांधी को बंगाल में बस 2-4 घंटे रहना है। बाद में आपकी जो मर्जी कीजिए, हमें और राहुल गांधी को कम से कम झारखंड बॉर्डर तक पहुंचा दिया जाए।”