Friday, July 4, 2025
इंडियन News 20
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form
No Result
View All Result

Social Spot Media Social Spot Media Social Spot Media
ADVERTISEMENT
Home Other हरयाणा

राष्ट्रपति ने कृषि वैज्ञानिकों से किया आह्वान.

indian news 20 by indian news 20
April 26, 2023
in हरयाणा
269 3
0
राष्ट्रपति ने कृषि वैज्ञानिकों से किया आह्वान.
308
SHARES
734
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रपति ने कृषि वैज्ञानिकों से किया आह्वान, कृषि के समक्ष कई चुनौतियां, जिनका समाधान खोजना कृषि पेशेवरों का दायित्वराष्ट्रपति ने की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 25 वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता, विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियांडिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में से आधे से अधिक बेटियां, यह गर्व का विषय है कि हमारी बेटियां अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं- राष्ट्रपतिहरियाणा केंद्रीय खाद्यान्न भंडार में दूसरा सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य – श्रीमती द्रौपदी मुर्मुचौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय भारत के कृषि विश्वविद्यालयों में पांचवें रैंक पर- राज्यपालयुवा वैज्ञानिक अपनी उपलब्धियों से कृषि विश्वविद्यालय के साथ-साथ हरियाणा का नाम

देश-विदेश में करेंगे रोशन- मुख्यमंत्रीहिसार, 24 अप्रैल ।भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कृषि वैज्ञानिकों का आह्वान करते हुए कहा कि आज कृषि के समक्ष बढ़ती जनसंख्या, सिकुड़ती कृषि भूमि, गिरते भूजल-स्तर, मिट्टी की घटती उर्वरता, जलवायु परिवर्तन जैसी अनेक चिंताएं हैं, जिनका समाधान खोजना कृषि पेशेवरों, वैज्ञानिकों का दायित्व है। आज ऐसे प्रयास करने होंगे जिससे हमारी विशाल जनसंख्या को पर्यावरण और जैव-विविधता को कम से कम नुकसान पहुंचाते हुए पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जा सके। यह एक चुनौती भी है और अवसर भी। मुझे पूरा विश्वास है कि कृषि पेशेवर अपनी शिक्षा के बल पर इस चुनौती को अवसर में बदल देंगे। राष्ट्रपति ने आज चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के 25वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विद्यार्थियों को डिग्रियां व गोल्ड मेडल प्रदान किये। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल और विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आधे से अधिक बेटियों की संख्या से गौरवान्वित हुई राष्ट्रपति ने कहा कि आज गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में भी 70 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं। यह संतोष और गर्व का विषय है कि हमारी बेटियां कृषि एवं संबंद्ध विज्ञान सहित अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं।आज चुनौतियों को स्वीकार करने और अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का अवसरइस अवसर पर राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दीक्षांत समारोह केवल डिग्री, पुरस्कार या पदक प्रदान करने का ही अवसर नहीं है, बल्कि अर्जित क्षमताओं के माध्यम से चुनौतियों को स्वीकार करना तथा अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का अवसर है।उन्होंने कहा कि आज का दिन विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण है, लेकिन आज शिक्षा संपूर्ण नहीं हुई है, केवल एक हिस्सा पूरा हुआ है। कृषि विज्ञान के विद्यार्थी के रूप में आप सभी ने जो भी सीखा है, उसका व्यावहारिक रूप से उपयोग करने का अवसर जीवन में आएगा। अब आप अन्नदाता किसान के साथ मिलकर कृषि के विकास में अपना योगदान देंगे और कृषि जगत की सेवा करते रहेंगे।श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विद्यार्थियों को कहा कि आपको अपने ज्ञान और क्षमताओं के विस्तार के लिए दुनिया भर के नवीनतम नवाचारों से अवगत रहना होगा। आपका यह प्रयास देश को वैभवशाली राष्ट्र बनाने में सार्थक होगा। बड़ी जनसंख्या के बावजूद, आज भारत खाद्यान्न संकटग्रस्त देश से खाद्यान्न निर्यातक देश बन गया है। इसमें हमारे नीति-निर्माताओं, कृषि-वैज्ञानिकों और किसान भाइयों-बहनों का महत्वपूर्ण योगदान है।हरियाणा केंद्रीय खाद्यान्न भंडार में दूसरा सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्यराष्ट्रपति ने कहा कि आज हरियाणा केंद्रीय खाद्यान्न भंडार में दूसरा सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय केंद्र और राज्य सरकारों की किसान-हितैषी नीतियों, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की तकनीकी पहल और सबसे बढक़र यहां के किसानों की नवीनतम कृषि तकनीकों को अपनाने की इच्छा-शक्ति को जाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि यहां के मेहनती निवासियों की कुशाग्रता और सामर्थ्य के बल पर हरियाणा का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा।उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय अपने स्थापना के समय से ही कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। हरित क्रांति और श्वेत क्रांति की सफलता में भी इस विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने अब तक फसलों की कई किस्मों का विकास किया है। यहां पर विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए प्रतिवर्ष लगभग 18000 क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन होता है। आज जब पूरा विश्व एक-दुसरे से जुड़ा हुआ है और पूरी मानवता ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है तो ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। यह विश्वविद्यालय कई देशों की संस्थाओं के साथ कृषि से जुड़े विषयों पर सहयोग कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय का नाम किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के नाम पर रखा गया। वे देश की खुशहाली के लिए कृषि में आधुनिक तकनीकों के उपयोग के पक्षधर थे। उन्होंने ही वर्ष 1979 में देश के उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की थी, जो आज ग्रामीण विकास की धुरी बन चुका है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरित क्रांति से आत्मनिर्भर होने के साथ साथ कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा, जिसमें परम्परागत खेती में विविधीकरण से अन्न की गुणवत्ता और पानी की भी कमी हुई। पानी का अधिक दोहन हुआ जिसके कारण कई क्षेत्र डार्क जोन भी हो गए। इसलिए ऐसी चुनौतियों पर काबू पाने के लिए अध्ययन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खेती करने वाले किसानों की फसलों को बचाव, कम या ज्यादा पानी का उपयोग, मिट्टी की गुणवत्ता पर भी अध्ययन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान के साथ जय पहलवान कहें और देश की प्रगति के लिए आगे बढ़ें।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही नए एक्सीलेंट सेंटर खोलने का कार्य किया है। इसके अलावा हरियाणा में धान जैसी ज्यादा पानी से उगने वाली फसल के स्थान पर कम पानी से उगने वाली फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए ‘मेरा पानी-मेरी विरासत योजना‘ चलाई।दीक्षांत समारोह में राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डी.पी. वत्स, मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, पुलिस महानिदेशक श्री पीके अग्रवाल, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बीआर कंबोज सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Previous Post

ईद-उल-फितर

Next Post

फिर एक बार एक्शन मोड़ में नजर आयी जींद पुलिस.

indian news 20

indian news 20

Next Post
जींद पुलिस को मिली बड़ी सफलता.

फिर एक बार एक्शन मोड़ में नजर आयी जींद पुलिस.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Instagram Post

    The Instagram Access Token is expired, Go to the Customizer > JNews : Social, Like & View > Instagram Feed Setting, to refresh it.
  • Trending
  • Comments
  • Latest
युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

August 19, 2020
सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

September 2, 2020
आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

August 15, 2021
न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

September 27, 2021
ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

1

कौशांबी

0

चायल अंग्रेजी शराब दुकान की बल्ले -बल्ले आबकारी को सूंघा शॉप

0

मदद

0
‘नेताओं को लड़कियां सप्लाई करता है पति’, पत्नी ने लगाया आरोप, सीएम से की कार्रवाई की मांग

‘नेताओं को लड़कियां सप्लाई करता है पति’, पत्नी ने लगाया आरोप, सीएम से की कार्रवाई की मांग

May 20, 2025
क्या है Akash और ये कितना खतरनाक? जिसने पाकिस्तान के हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब

क्या है Akash और ये कितना खतरनाक? जिसने पाकिस्तान के हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब

May 9, 2025
पहलगाम हमले की तस्वीरें और वीडियो शेयर करें, NIA ने पर्यटकों के लिए नंबर किए जारी

पहलगाम हमले की तस्वीरें और वीडियो शेयर करें, NIA ने पर्यटकों के लिए नंबर किए जारी

May 8, 2025
Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान तनाव से मेंटल हेल्थ पर क्या असर? जानें विशेषज्ञ से

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान तनाव से मेंटल हेल्थ पर क्या असर? जानें विशेषज्ञ से

May 8, 2025

Recent News

About Us

इंडियन News 20

एक भरोसेमंद न्यूज वेबसाइट ,आपको रखे सबसे आगे ,हमेशा सच के साथ ,जायदा जानकारी के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ,धन्यवाद्|

Browse by Category

  •  उत्तराखंड
  • Bihar
  • kashmir
  • Other
  • Top Headlines
  • west bengal
  • world
  • उत्तर प्रदेश
  • कर्नाटक
  • कौशांबी
  • खेल
  • गुजरात
  • चेन्नई
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • दिनभर की बड़ी खबरें
  • दिल्ली
  • देश
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • हरयाणा

Address:

New Ashok Nagar, New Delhi, India – 110096

Recent News

‘नेताओं को लड़कियां सप्लाई करता है पति’, पत्नी ने लगाया आरोप, सीएम से की कार्रवाई की मांग

‘नेताओं को लड़कियां सप्लाई करता है पति’, पत्नी ने लगाया आरोप, सीएम से की कार्रवाई की मांग

May 20, 2025
क्या है Akash और ये कितना खतरनाक? जिसने पाकिस्तान के हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब

क्या है Akash और ये कितना खतरनाक? जिसने पाकिस्तान के हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब

May 9, 2025
  • About
  • Contact

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

No Result
View All Result
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In