कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनने वाली हैं। वह आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए आज राजस्थान से नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वो जयपुर पहुंच चुकी हैं। इस दौरान राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उनके साथ होंगे। हालांकि पार्टी ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Sonia Gandhi Rajya Sabha Election 2024। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधई आज राज्यसभा चुनावों के लिए राजस्थान नामांकन पत्र दाखिल करने वाली हैं। वो जयपुर पहुंच चुकी हैं। राज्यसभा की 56 सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक चुनाव में कांग्रेस को 10 सीटें मिलनी हैं, इसमें से तीन कर्नाटक, दो तेलंगाना और महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व मध्य प्रदेश से एक-एक सीट मिलनी है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रिटायर होने की वजह से राजस्थान की सीट रिक्त हुई है, जिससे सोनिया गांधी नामांकन दाखिल कर सकती हैं। सोनिया इससे पहले उत्तर प्रदेश में रायबरेली की लोकसभा सीट से निर्वाचित होती रही हैं।