राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। भजनलाल शर्मा ने कहा मुझे आज यहां अयोध्या शहर पहुंचकर खुशी हो रही है… मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं… मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम रोम में बसे हैं।
अयोध्या। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। भजनलाल शर्मा ने कहा, “मुझे आज यहां अयोध्या शहर पहुंचकर खुशी हो रही है… मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं… मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम रोम में बसे हैं।
अयोध्या। 34 दिन। 295 ट्रेनें। चार लाख से ज्यादा श्रद्धालु। ये आंकड़े छह फरवरी से आरंभ हुए श्रीरामजन्मभूमि मंदिर दर्शन यात्रा अभियान के हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद चले इस अभियान में न सिर्फ देशभर से श्रद्धालु 295 ट्रेनों से अयोध्या आए, बल्कि उनके रहने और भोजन आदि की निश्शुल्क व्यवस्था की गई। पर्दे के पीछे रह कर पूरे अभियान की मानीटरिंग भाजपा का शीर्ष नेतृत्व करता रहा।
