मुख्यमंत्री योगी ने राज्यमंत्रियों से कहा कि विभागीय कामकाज को लेकर अधिकारियों पर भी नजर रखें। समय-समय पर कामकाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित क रें। यदि फिर भी कोई अधिकारी काम न करे तो उसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को दें।
राज्यमंत्रियों की बैठक में बुधवार को सीएम योगी ने पहला सवाल किया कि ‘किस-किस को काम नहीं मिला।’ इस पर सभी राज्यमंत्रियों ने एक स्वर में जवाब दिया कि उन्हें काम मिल गया है। करीब एक घंटे तक चली बैठक में सभी राज्यमंत्री अपने कैबिनेट मंत्री और विभागीय अफसरों से संतुष्ट नजर आए।











