कौशाम्बी : सरांय अकिल के तिल्हापुर गांव स्थित महरनिया घाट पर बुधवार शाम नहाने गए दो मासूमो की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पुलिस ने ग्रामीणों की मदत से एक शव को बरामद कर लिया है।जबकि दूसरे शव की तलाश जारी है।
तिल्हापुर गांव निवासी विक्रम सिंह व अरुण सिंह किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते है। विक्रम का 12 वर्षीय पुत्र अर्पित और अरुण 10 वर्षीय पुत्र रवि एक परिवार से है। बुधवार शाम चार बजे घर मे बिना किसी से बताए गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित महरनिया घाट यमुना नदी में नहाने गए थे।दोनोे अपने कपड़े उतार कर नदी के किनारे रख यमुना में नहाने लगे। नहाने के दौरान अचानक दोनों की गहरे पानी मे डूब गए। काफी देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरन किसी ने जानकारी दी कि महरनिया घाट स्थित बड़े बिजली खंभे के समीप दो बच्चो के कपड़े नदी के किनारे पड़े है। जानकारी पाकर रोते बिलखते दोनो के परिजन नदी के किनारे पहुंचकर कपड़ो से उनकी शिनाख्त की। सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल प्रदीप कुमार सिंह ने मछुवारों की मदत से रवि का शव बरामद कर लिया। जबकि अर्पित के शव की तलाश जारी है।