दिल्ली में जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है मतदाता पोलिंग स्टेशन पर पहुंच रहे हैं. 70 विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 46.55% प्रतिशत मतदान हुआ. उत्तर पूर्व जिले की सीटों पर वोटर सबसे ज्यादा जोश में नजर आ रहे हैं. यहां की मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर अब तक सबसे ज्यादा 56.12% वोटिंग हो चुकी है. इसके साथ ही बाबरपुर में 37.83 प्रतिशत वोटिंग हुई है. वहीं करोलबाग सीट पर अब तक सबसे कम सिर्फ 25 प्रतिशत मतदान हुआ है. इससे पहले शुरुआती 2 घंटों में वोटरों में जोश देखने को नहीं मिल. सुबह 9 बजे तक सिर्फ 8.10 % वोटिंग हो चुकी है. सबसे ज्यादा 10.70 प्रतिशत मतदान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सीटों में हुआ है. वहीं, नई दिल्ली जिले की सीटों पर वोटिंग के प्रति वोटरों में सबसे कम रुझान देखने को मिल रहा है. यहां शुरुआती 2 घंटों में 6.51 प्रतिशत मतदान हुआ था.
समय | वोटिंग प्रतिशत |
सुबह 9 बजे तक | 8.10 % |
दोपहर 11 बजे तक | 19.95 % |
दोपहर 1 बजे तक | 33.3 % |
दोपहर 3 बजे तक | 46.55 |
शाम 5 बजे तक | – |
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. इस बार दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी. ये तो 8 फरवरी को पता चलेगा, जब मतगणना होगी, लेकिन वोटिंग परसेंट काफी कुछ संकेत दे रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में वोटिंग प्रतिशत काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है. वहीं, नई दिल्ली जैसे इलाकों में मतदान प्रतिशत काफी दर्ज किया जा रहा है
दोपहर 11 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान
जिला | 11 बजे तक मतदान | 1 बजे तक मतदान |
सेंट्रल दिल्ली | 16.46% | 29.74 |
ईस्ट दिल्ली | 20.031% | 33.66 |
नई दिल्ली | 16.80% | 29.89 |
नॉर्थ दिल्ली | 18.63% | 32.44 |
उत्तर पूर्व दिल्ली | 24.87% | 39.51 |
उत्तर पश्चिम दिल्ली | 19.75% | 33.17 |
शाहदरा | 23.30% | 35.81 |
दक्षिण दिल्ली | 19.75% | 32.67 |
दक्षिण पूर्व दिल्ली | 19.66% | 32.27 |
दक्षिण पश्चिम दिल्ली | 21.90% | 35.44 |
सुबह 9 बजे तक कितनी वोटिंग
जिला | मतदान प्रतिशत |
सेंट्रल दिल्ली | 6.67% |
ईस्ट दिल्ली | 8.21% |
नई दिल्ली | 6.51% |
नॉर्थ दिल्ली | 7.12% |
उत्तर पूर्व दिल्ली | 10.70% |
उत्तर पश्चिम दिल्ली | 7.66% |
शाहदरा | 8.92% |
दक्षिण दिल्ली | 8.43% |
दक्षिण पूर्व दिल्ली | 8.36 |
दक्षिण पश्चिम दिल्ली | 9.34% |
9 बजे तक हॉट सीट्स पर कितना वोटिंग प्रतिशत
सीट | मतदान प्रतिशत |
नई दिल्ली | 7.41% |
कालकाजी | 6.19% |
जंगपुरा | 7.33% |
पटपड़गंज | 8.70% |
दिल्ली में पिछले चुनावों में कितना प्रतिशत मतदान
दिल्ली में विधानसभा चुनावों में आमतौर पर ठीकठाक वोटिंग होती है. मतदान प्रतिशत आमतौर पर 60 प्रतिशत से ऊपर होता है. पिछले 2015 और 2020 के मतदान इसके गवाह रहे हैं. साल 2015 के चुनाव में दिल्ली में बंपर वोटिंग देखने को मिली थी, तब लगभग 67.47% मतदान हुआ था. इसके बाद दिल्ली में 2020 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कुछ घटा… ये 62.60 प्रतिशत रहा था. इस बार कुल कितना मतदान प्रतिशत दर्ज किया जाता है, इससे भी कई संकेत सामने आएंगे. हालांकि, दिल्ली में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बुधवार का दिन चुना है. आमतौर पर वीकेंड के दिन मतदान होने पर कुछ लोग वीकेंड मनाने के लिए घूमने निकल जाते हैं.