झारखंड में एक बार फिर से चंपई सरकार पर संकट के बादल छाने लगे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नाराज कांग्रेस विधायक बेंगलुरु जाने की तैयारी में हैं। कांग्रेस के 12 विधायक चंपई सोरेन की कैबिनेट विस्तार से नाखुश चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये सभी कांग्रेस विधायक चंपई सोरेन की सरकार के बजट सत्र में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
