अगर आप मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में नौकरी करते हैं, तो अब आप गौतम अडाणी की कंपनी में नौकरी नहीं कर सकेंगे. दरअसल, गौतम अडाणी की अगुवाई वाले अडाणी ग्रुप ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ एक करार किया है.
अगर आप मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में नौकरी करते हैं, तो अब आप गौतम अडाणी की कंपनी में नौकरी नहीं कर सकेंगे. दरअसल, गौतम अडाणी की अगुवाई वाले अडाणी ग्रुप ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ एक करार किया है, जिसके तहत दोनों ग्रुप एक-दूसरे से लोगों को नौकरी पर नहीं रख सकेंगे. बिजनेस इंसाइडर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह समझौता इस साल मई से लागू हुआ है और उनके सभी कारोबारों पर लागू होगा











