पीड़िता ने बताया कि, वह पहली बार भारत आई है, उसने भारत के बारे में बहुत कुछ अच्छा सुना है। पीड़िता ने बताया कि वह मुंबई आने से पहले दिल्ली और वाराणासी भी गयी थी। वह अभी कुछ और दिन मुम्बई में रहेगी क्योंकि के जगह देखना अभी बाकी है।
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को खार इलाके में एक दक्षिण कोरियाई लड़की से छेड़खानी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, उन्होंने पीड़ित लड़की से संपर्क किया, लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी, जिसके बाद पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज की और निर्भया दस्ता हरकत में आया। पुलिस ने दो लोगों मोबीन चंद एम. शेख (19) और एम. नकीब सदरियालम अंसारी (21) को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है