सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक अस्पताल के अंदर नमाज़ (Namaz Video) अदा करते हुए नजर आ रही है. इस वीडियो को लेकर खूब हलचल मची. अस्पताल प्रशासन ने जांच की बात कही. वहीं पुलिस की तरफ से भी बयान जारी किया गया. पूरा मामला प्रयागराज का है।
मीडिया रिपोर्रट्स के मुताबिक, दरअसल प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली अस्पताल) में डेंगू वार्ड के बाहर एक मुस्लिम महिला नमाज पढ़ रही थी, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में महिला जमीन पर चादर बिछाकर नमाज पढ़ रही थी और आस पास के लोग उसे देख रहे थे. वीडियो में नमाज पढ़ने के बाद महिला उठती है और कुछ दूर जाकर बैठ जाती है.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामले पर अस्पताल के MS डॉ. एमके अखाउरी ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि वार्ड में इस तरह की किसी भी चीज को रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं. उन्होने बताया कि जिस महिला ने वार्ड में नमाज पढ़ी है, वो एक डेंगू मरीज की देखभाल के लिए है. और हमने वार्ड के सभी इंचार्ज को निर्देश दिए है कि आगे ऐसी किसी भी घटना पर ध्यान दें. साथ ही महिला को भी बताया है कि आगे से वो ऐसी चीजें ना करें.











