महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएं
महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण जरूरी है। इसके लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक है। इससे उनका आत्मविश्वास बना रहेगा। जरूरत पडऩे पर वे अपनी आवाज भी उठा सकती है।

इसके लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा। सरकार ने कानून तो बना रखे हैं, लेकिन इसकी जानकारी के अभाव में भी महिलाएं हिंसा का शिकार होती रहती हैं। उन्हें यह विश्वास दिलाना होगा कि उनकी सुनवाई होगी। सबसे बड़ी बात अगर कोई महिला पुलिस से मदद की गुहार करे, तो उसकी पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद की जाए। जब तक कोई महिला खुद आवाज नहीं उठाएगी, उसे मदद कैसे मिलेगी।