Monsoon Update 2024 : देश के कई राज्यों में झुलसा देने वाली प्रचंड गर्मी पड़ रही है तो कई प्रदेशों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। केरल और गोवा के बाद अब महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी, जहां जमकर बादल बरस रहे हैं। बारिश के चलते पालघर में सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई जगहों पर पानी भर गया। आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि बाकी देश में कहां-कहां बादल बरसेंगे?

महाराष्ट्र में झमाझम हो रही बारिश
मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। ठाणे, नासिक, अहमदनगर, छत्रपति संभाजीनगर, सतारा और जलगांव समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे तक जमकर बादल बरसेंगे।