उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ग्वालियर पहुंचे। वे यहां आयोजित जन्माष्टमी के चल समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भी उन्होंने बात की।

अखिलेश यादव के मध्य प्रदेश में पहुंचने पर कई सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है समाजवादी पार्टी ने पहले भी विधानसभा चुनाव लड़े हैं, आने वाले चुनावों में भी पार्टी चुनाव लड़ेगी। सपा के प्रत्याशी कभी-कभी दूसरे नंबर पर भी रहे हैं जो हमारे अच्छे लड़ते हैं, उन्हें बीजेपी या कांग्रेस अपनी पार्टी अपने साथ ले लेती है।
