*भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के पदाधिकारियों का हुआ गठन*
*जिलाध्यक्ष कंचन गुप्ता ने दिलाई गोपनीयता की शपथ*
*नेवादा में हुई भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति कौशाम्बी के पदाधिकारियों की बैठक*
*कौशाम्बी*
**********
किसान लोगों की मूलभूत समस्याओं को देखते हुए किसान के प्रति कार्य करने वाली पार्टी भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का गठन कर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अहम पहल की गई है।
वर्तमान सरकार में किसानों के प्रति हो रहे व्यवहार से सरकार की हर तरफ भर्त्सना हो रही है और वर्तमान सरकार की दमनकारी नीतियों से किसान कर्ज के तले दबे हुए हैं और उन्हें कर्ज से उभारने के लिए भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिम्मा लिया है।
रविवार के दिन नेवादा में एक कार्यक्रम समारोह के दरमियान किसान लोगों की समस्या बिजली, पानी एवं कर्जमाफी को लेकर चर्चाएं हुई और इसी के साथ पूरे जिले भर में किसान उत्थान के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों का गठन किया गया है जिसमें जिला प्रभारी रेवती रमण, जिला महासचिव संदीप सिंह,जिला संरक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव सहित तमाम पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जिन्हे अलग अलग जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा गया है।