एक महिला ने अपने ही पति की हंसिया घोंप कर हत्या की कोशिश की, इस आरोपी महिला ने पति का गुप्तांग भी काट लिया. वहीं जब लगा कि पति की मौत हो गई है तो रजाई में छुपा कर रख दिया
उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है. यहां एक महिला ने अपने ही पति की हंसिया घोंप कर हत्या की कोशिश की, इस आरोपी महिला ने पति का गुप्तांग भी काट लिया. वहीं जब लगा कि पति की मौत हो गई है तो रजाई में छुपा कर रख दिया. इस वारदात में महिला की बेटी ने भी साथ दिया. हालांकि थोड़ी देर बाद घर में आए बेटे घर के हालात देखकर शोर मचा दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है.











