विवाहिता बेटी के घर आए माता-पिता ने बेटी के ससुराल पक्ष पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के निवासी आदित्य श्रीवास्तव ने अपनी बेटी अल्का श्रीवास्तव की शादी दिसम्बर 2022 में कर्वी के अंकित श्रीवास्तव के साथ की थी। अंकित श्रीवास्तव अलीगढ़ में प्राथमिक शिक्षक है। शादी के बाद कुछ विवाद होने पर अल्का के पिता आदित्य, माता सरिता व भाई उदित शुक्रवार को फतेहपुर से कर्वी आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्का के पति अंकित अपने माता-पिता व भाई समेत अन्य ससुरालीजनों के साथ मिलकर बेटी का दहेज के लिए लगातार उत्पीड़न करते थे। समझाने का प्रयास करने पर ससुरालीजनों ने उनको घर में बंद कर जमकर मारा। पीड़ित जान बचाने के लिए घर से भागने पर भी उनको दौड़ा दौड़ा कर जमकर पीटा।आरोप लगाया कि बंदूक की बट से जानलेवा हमला किया गया। बचाव में आने पर बेटी अल्का को भी पीटा गया। हमले से घायल परिवार ने कोतवाली में घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जिला महासचिव पत्रकार समाज कल्याण समिति
कर्वी चित्रकूट