बिहार के बेगूसराय में 8 दिन बाद फिर से फायरिंग का मामला सामने आया है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों की खोजबीन शुरू कर दी है.
बिहार में बेगूसराय शहर एक बार फिर गोलियों की गूंज से थर्राया है. बताया जा रहा है कि बुधवार को दो स्कूटी सवार चार बदमाश मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर ढाला के पास फायरिंग करते हुए फरार हो गए. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों की खोजबीन शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है.











