पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का रविवार (15 अक्टूबर) को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार (16 अक्टूबर) को दिल्ली में किया जाएगा। पद्म विभूषण से सम्मानित गिल ने साउथ दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
आपको बता दें कि गिल 2004-16 तक पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे हैं। मनमोहन सरकार के समय में वह खेल मंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म पंजाब के तरनतारन जिले के अलादीन पुर गांव में हुआ था। पद्म विभूषण से सम्मानित गिल ने 1996 से 2001 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य किया। वह कांग्रेस सरकार में यूथ अफेयर और खेल मंत्री भी रहे। इसके अलावा उन्होंने स्टेटिस्टिक्स और प्रोग्राम इम्प्लिमेन्टेशन मंत्री का पद की जिम्मेदारी भी संभाली।