पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की विजय का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत के साथ जुड़ना होगा– अनीता
कौशाम्बी।*भाजपा जिला कार्य समिति की कामकाजी बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी अनिल सिंह विशेष रुप से मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अनिता त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया की आगामी पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी की कार्य योजना के अनुसार हमें प्राण प्राण से जुटना होगा और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भारतीय जनता पार्टी की विजय का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत के साथ जुड़ना होगा। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों मंडल पदाधिकारियों सेक्टर एवं बूथ के पदाधिकारियों का आवाहन किया कि वह पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाएं एवं उनसे लाभान्वित ग्रामीणों से संपर्क कर पार्टी की लोक कल्याणकारी नीति से जन-जन को अवगत कराएं और आगामी पंचायत चुनाव में अपने संगठन को मजबूती के साथ प्रतिभा करा कर अधिक से अधिक संख्या में अपने कार्यकर्ता साथियों को पंचायत के चुनाव में सफल बनाने में जुट जाएं।
इस मौके पर कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष एव पार्टी के जिला प्रभारी एवं पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत के दम पर ही हम किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं अपितु एक विचार है। हम देश को परम वैभव पर ले जाने का सपना लेकर काम करने वाले राष्ट्रवादी विचारधारा के पथ के पथिक हैं। हमें भाजपा के अपने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर आगामी सभी चुनौतियों का सामना करते हुए पार्टी की विजय का मार्ग प्रशस्त करने हेतु पूरे समर्पण के साथ अपने-अपने बूथों पर पूरे समर्पण के साथ जोड़ना होगा।
बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष उदयन सिंह जयचंद मिश्र,एवं जिला महामंत्री संजय जायसवाल ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी ने किया। बैठक में जिला महामंत्री संजय जयसवाल, जिला महामंत्री जय प्रकाश विश्वकर्मा, दीप चन्द्र दिवाकर, उपाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, अरविंद द्विवेदी, अजय पांडे, संगीता सरोज, जगदीश सरोज, दिनेश पांडे, जितेंद्र साहू, बबलू गर्ग, उमेश केसरवानी, शीलू पांडे, ओमप्रकाश, ओम नारायण शुक्ला, सुनील मिश्रा, महेश लोधी, विवेक शुक्ला, मनोज शुक्ला, दीप चन्द्र दिवाकर, बाबूलाल प्रजापति, लाली भार्गव, प्रकाश पांडे, कमल कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, पंचायत चुनाव के प्रभारी शिवाकांत मिश्रा सहित सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री जिला कार्यसमिति के सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जनप्रतिनिधि अपेक्षित सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की व्यापक कार्य योजना तैयार की गई और पार्टी की योजना के अनुसार आगामी निर्धारित कार्यक्रमों को सफल किए जाने हेतु रणनीति तय की गई। बैठक का समापन जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी के अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ किया गया।
राजकुमार पत्रकार जनसंदेश टाइम्स जनपद कौशाम्बी9621639625