नैनपुर में आज से डेंगू के प्रकोप से रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा
शासन निर्देशानुसार डेंगू के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए”डेंगू पर प्रहार अभियान”के तहत नगर पालिका नैनपुर के द्वारा आज दिनांक 15/09/2021 को डेंगू नियंत्रण महाअभियान का आरंभ किया गया।आज नैनपुर में फोकसिंग मशीन से कर्मचारियों के द्वारा

बाजार,नगर के वार्डों में जाकर मझरों के प्रकोप से बचाव के लिए धुंआ छोड़ा गया जिससे डेंगू के बढ़ते प्रकोप से बचा जा सके।नैनपुर नगर पालिका द्वारा लगातार इस प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए समय समय मे दवाइयों का छिड़काव किया जाता रहा है जिसमे अधिकारियों के कुशल दिशा निर्देश पर कर्मचारियों के द्वारा शतत पर्यस किया जाता रहा है और उसी कड़ी में डेंगू से बचाव का अभियान शुरू किया। इसी तारतम्य में श्री कासिम अली जी, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद नैनपुर द्वारा अभियान को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम में संलग्न कर्मचारियों को उपकरण के साथ रवाना किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कासिम अली जी ,पार्षद श्री सुभाष सेन जी,श्रीमती देवकी नंदा जी,श्रीमती माहेश्वरी राजपूत जी,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शिव प्रसाद धुर्वे जी एवं कर्मचारि उपस्थित हुए।
नैनपुर से सत्येन्द्र तिवारी