बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे टीम NIA की टीम ने यह कार्रवाई की है. परवेज दिल्ली के ओखला में रहता है. वह लंबे समय से पीएफआई से जुड़ा हुआ है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज कई जगहों पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के ठिकानों पर छापेमारी की है. इस बीच, दिल्ली पीएफआई अध्य्क्ष परवेज को भी एनआईए ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे टीम NIA टीम ने यह कार्रवाई की है. परवेज के भाई को भी जांच एजेंसी अपने साथ ले गई है.परवेज दिल्ली के ओखला में रहता है. वह लंबे समय से पीएफआई से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि उत्तर-प्रदेश, बिहार कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, असम और दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों के 40 जगहों पर NIA और ED ने साथ मिलकर छापेमारी की है.
अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान एनआईए और ईडी ने आतंकियों का कथित तौर पर समर्थन करने के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने अब तक का सबसे बड़ा जांच अभियान इसे करार दिया है











