न्यूनतम तापमान गिरा; विजिबिलिटी के स्तर में सुधार
राजधानी दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड का सितम जारी है। सर्द हवाओं के असर से बुधवार को न्यूनतम तापमान में कई आई है। वहीं दृश्यता के स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। बुधवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले सोमवार को यह 7.0 डिग्री रहा था। वहीं एयरपोर्ट पर दृश्यता के स्तर में खासा सुधार देखने को मिला

न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज
बुधवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले सोमवार को यह 7.0 डिग्री रहा था। हवाओं के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह आठ बजे दृश्यता का न्यूनतम स्तर 2100 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।