Bihar News बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार की देर रात सदर अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक सुरक्षा गार्ड सोए अवस्था में पाए गए। वहीं सदर अस्पताल में रात में तीन चिकित्सक ड्यूटी पर पाए गए। बंद मिला दवा काउंटर वही इमरजेंसी में ईसीजी मशीन नहीं रहने पर तेजस्वी ने नाराजगी जताई।
हाजीपुर। Tejashwi Yadav: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार की देर रात सदर अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक सुरक्षा गार्ड सोए अवस्था में पाए गए। वहीं सदर अस्पताल में रात में तीन चिकित्सक ड्यूटी पर पाए गए।
फिल्म नायक की तरह लिया एक्शन
तेजस्वी यादव ने फिल्म नायक के अनिल कपूर की तरह एक्शन लिया। दवा काउंटर बंद रहने के साथ इमरजेंसी में ईसीजी मशीन नहीं रहने पर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नाराजगी जताई। तेजस्वी के आने के करीब 20 मिनट बाद सदर अस्पताल पहुंचे उपाध्यक्ष को तेजस्वी ने लगाई फटकार। तेजस्वी यादव ने अस्पताल अधीक्षक हरिप्रसाद को फटकार लगाई। कहां की 40 से 50 डॉक्टर पोस्टेड है जबकि रात्रि में मात्र तीन डॉक्टर ही ड्यूटी पर है।

उन्होंने कहा कि कई सुरक्षा गार्ड रात्रि में सोए हुए थे। सुरक्षा कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कीजिए। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव देर रात करीब 1:00 बजे अचानक सदर अस्पताल पहुंचे। तेजस्वी यादव को अचानक सदर अस्पताल में देख डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों में हरकमप गया।