रांची:-
झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) प्रमुख बाबूलाल मरांडी सोमवार को भाजपा में शामिल हाे गए। उनके साथ झाविमो के कई पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद झाविमो का भाजपा में विलय हो गया। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।