झारखंड टाटा जमशेदपुर सामाजिक संघठन जन सत्याग्रह के द्वारा आज दिनांक 26.01.2020 को गणतन्त्र दिवस के 71 वें वर्षगांठ के शुभ अवसर पर स्लम बस्ती गाँधीनगर में झंडातोलन संस्था के श्री संजय सिंह के द्वारा किया गया !
जन सत्याग्रह के संगरक्षक एवं मुख्य अतिथि श्री मनजीत कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा की आजादी के 73 वें वर्ष पुरे होने के बाद भी देश में स्लम एरिया एक दुखद संयोग है उसमे भी जमशेदपुर जैसे सुविधा सम्पन शहर में स्लम एरिया एक अभिसप्त की तरह है एवं समाज के मुख्य धारा में आने के लिए एवं देश को उन्नति करने हेतु स्लम एरिया के इन बच्चो को मुख्य रूप से शिक्षा एवं सामाजिक बढ़ावा देने की जरुरत है ताकि देश को प्रगति के पथ पर लाया जा सके साथ ही साथ स्लम एरिया में खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया एवं शिक्षा को प्रोत्साहन हेतु प्रस्कार प्रदान मनजीत कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया !
इसमें मुख्य रूप से :-मनजीत कुमार मिश्रा, दुर्गा प्रसाद, सतेंदर शर्मा, महेश पाशवान, समस्य तावरेज खान, दामोदर साहु, दसरत साहु, आदि बस्तीवाशी मौजूद थे !