जिलाधिकारी ने गंगा यात्रा के सम्बन्ध में विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ की बैठक
22 जनवरी, 2020 प्रयागराज।
गंगा यात्रा दिनांक 27.01.2020 से 31.01.2020 के सफल क्रियान्वयन के संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा आज दिनांक 22 जनवरी, 2020 को गंगा नदी के किनारे स्थित जनपद के 111 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत, सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (पं0), सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, नामित नोडल अधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक के दौरान दिये गये निर्देश निम्न प्रकार है जिसे सचिव ग्राम पंचायत व ग्राम प्रधान द्वारा प्रत्येक दशा में 27 जनवरी, 2020 तक पूर्ण किया जाना है। समस्त ग्राम पंचायत में गंगा मैदान का निर्माण कराना। समस्त ग्राम पंचायत में गंगा तालाब का निर्माण/सौन्दर्यीकरण कराना। समस्त ग्राम पंचायतों में सोकपिट का निर्माण कराना। समस्त ग्राम पंचायतों में गंगा नदी में जाने वाले गंन्दा पानी का निस्तारण करना। समस्त ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक मुक्त करना। समस्त ग्राम पंचायत में गंगा नारा/स्लोगन/वाॅल पेन्टिंग/प्रभात फेरी एवं स्वच्छता रैली का आयोजन। गंगा चबूतरा का निर्माण कराना। समस्त ग्राम पंचायतों में शत् प्रतिशत शौचालय का निर्माण/प्रयोग कराना। समस्त ग्राम पंचायत में टूटी सड़कों का मरम्मत कराना। समस्त ग्राम पंचायत में बिजली एव पानी की व्यवस्था कराना। स्वास्थ्य सम्बन्धित जनमानक हेतु लोगेां को जागरूक करना। शिक्षा से सम्बन्धित गंगा की निर्मलता एवं जल संरक्षण से सम्बन्धित निबन्ध प्रतियोगिता, चित्रकला, खेल-कूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करना। समस्त ग्राम पंचायतों मे फल दार वृक्षारोपण का कार्य किया जाना। समस्त ग्राम पंचायत में पशु अरोग्य मेला का आयोजन कराना।
यह जानकारी जिला पंचायतराज अधिकारी, प्रयागराज ने दी है।