उधमपुर शहर में कुछ घंटों के भीतर हुआ यह दूसरा विस्फोट है। दोमेल चौक पर एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक बस में बुधवार रात विस्फोट होने से दो लोग घायल हो गए थे।
ऊधमपुर में आठ घंटे के अंदर एक और बस में रहस्यमयी धमाका हुआ है। हादसे में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। गुरुवार सुबह करीब पांच बजकर 40 मिनट पर यह विस्फोट हुआ। किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।











