झारखंड जमशेदपुर में कांग्रेस कोटे से मंत्री बने बन्ना गुप्ता मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने चुनाव क्षेत्र जमशेदपुर पहुंचे। मंत्री जी के स्वागत ने पूरे शहर की रफ्तार रोक दी। मानगो गोलचक्कर के पास गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इस जाम में 5 एंबुलेंस भी फंसा रहा। इस जाम की वजह से दो मरीज की मौत हो गई।











