कक्षा सात में पढ़ रही छात्रा की उम्र 13 वर्ष है। लडक़ी ने तीन व्यक्तियों पर सामुहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
बताया कि तीन व्यक्तियों ने अगवा करके सूनसान जगह एक घर लेजाकर नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत की जब लड़की अचेत हो हो गयी तो उसे गांव के नजदीक फेंककर भाग गए।
घटना क्रम ऐसा है कि रात आठ बजे जब लड़की दुकान से अपने छोटे भाई के साथ घर जा रही थी तभी मोटरसाइकिल से आये कुछ लड़कों ने लड़की को उठा ले गए थे।
लड़की का छोटा भाई चिल्ला चिल्ला कर गाड़ी के पीछे भागता रहा थक हार घर लौट पूरी वारदात पिता से बताई।
परिजनों ने लड़की को खोजना चालू किया लेकिन लडक़ी का कोई पता नहीं चला।
22-23 फरवरी 2024 की रात 1 बजे दुष्कर्म के आरोपियों ने लड़की फेक कर चले गए पीड़ित परिवार को सूचना मिली कि गांव के कुछ दूरी पर तुम्हारी लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी है।

घटना 22 फरवरी की है पीड़ित परिवार पांच दिनों से कर्वी कोतवाली के चक्कर काट रहा है। दुष्कर्मियों को बचाने हेतु विधायक समेत कई लोग शामिल हो गए।
पीड़ित को गुमराह करने हेतु कर्वी कोतवाली में छेड़खानी जैसी मामूली धाराएं लगाकर मामले को रफादफा करने की साज़िश चल रही है।
पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। समझौते के लिए मोटी रकम का लालच दिया जा रहा है।
दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने सपा विधायक पर दुष्कर्मियों को बचाने व स्वयं पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
यहाँ तक कहा कि पुलिस से सांठ गांठ कर मामूली धाराओं में मुकदमा लिखवा दिया गया। क्योंकि तीनों लड़के विधायक जी के जाति वाले हैं।
पीड़ित के घर सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी भेजे गए हैं। मामला गंभीर है। अभी भी पीड़ित को पैसे का लालच देकर मामले को सुला करने का दबाव बनाया जा रहा है।
रिपोर्टर=अभिषेक ओबेरॉय
जिला महासचिव पत्रकार समाज कल्याण समिति
कर्वी चित्रकूट