चार साल से इसी मिशन के लिए जी रहे हैं, खाते-पीते, सोते-जागते बस यही मिशन चल रहा है. इसके लिए इसरो की टीम ने जो प्रयास किए हैं, वो अकल्पनीय हैं. मुझे इसरो का हिस्सा होने पर गर्व है.’ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने के बाद, इसरो टीम के एम शंकरन ने कुछ यूं अपनी खुशी जाहिर की.
चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंड हुआ. देशभर में चंद्रयान-3 की कामयाबी के जश्न का माहौल है. पूरे देश और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की टीम को बीते चार साल से इस गौरवान्वित पल का ही इंतजार था. चांद के दक्षिणी ध्रुप पर लैंड करने वाला भारत पहला देश बन गया है. इसके पीछे इसरो टीम की कड़ी मेहनत और प्रतिज्ञा है, जिन्होंने अपनी जिंदगी के चार साल चांद पर तिरंगा फहराने में लगा दिए. उनकी जिंदगी के हर क्षण में मून मिशन रहा. आइए जानते हैं इस कामयाबी के बाद इसरो चीफ डॉ एस सोमनाथ के साथ देश को संबोधित करते हुए मंच पर नजर आए वो प्रमुख चेहरे कौन-कौन से हैं.











