सूत्रों ने बताया कि बीजेपी आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने 20 से 25% मौजूदा विधायकों का टिकट काटने वाली है. सूत्रों के मुताबिक, टिकट कटने वालों की लिस्ट में कई वरिष्ठ विधायक भी शामिल हैं. सूत्रों ने साथ ही बताया कि कांग्रेस छोड़कर भगवा दल में शामिल हुए हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर को टिकट दिया जा सकता है. इसके अलावा क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नि रिवाबा जडेजा को भी बीजेपी से टिकट मिल सकता है.
अहमदाबाद. गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक बार फिर से बड़ी जीत का मिलने का दावा कर रही है. पार्टी इसके लिए पुरजोर तरीके से चुनाव अभियान में जुट गई है और स्थानीय नेताओं तथा आम लोगों से फीडबैक भी ले रही है. इस बीच सूत्रों ने बताया है कि बीजेपी इस फीडबैक के आधार पर अपने 20 से 25% मौजूदा विधायकों का टिकट काटने वाली है. सूत्रों के मुताबिक, टिकट कटने वालों की लिस्ट में कई वरिष्ठ विधायक भी शामिल हैं.











