खुटार के जंगलो मे हो रहा पेडो का अवैध कटान
— हर्रायपुर और फत्तेपुर वीट के जंगलो मे माफियाओं ने काट डाले शाल के सात
खुटार। खुटार वन क्षेत्र मे अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र मे अवैध कटान पर अंकुश लागने को लेकर डीएफओ आदर्श कुमार लगातार प्रयासरत है, लेकिन रेंजर डीएस यादव के संरक्षण मे माफिया खुलेआम अवैध कटान कर रहे है। अवैध कटान मे संलिप्त एक वन रक्षक पर अभी हाल ही मे गाज गिरी उसके बाद कर्मचारियों मे बदलाव हुए, पर अवैध कटान पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार की रात क्षेत्र की हर्रायपुर के जंगल मे तीन और फत्तेपुर बीट मे खुटार नगर के एक मोहल्ला निवासी कुछ वन माफियाओं ने कर्मचारियों की मिलीभगत से चार पेड काट डाले काट डाले। बताया जाता है कि जंगलों में अवैध कटान की जानकारी वन अधिकारियों को भी है। लेकिन वन माफियाओं को रेंजर डीएस यादव का संरक्षण होने की वजह से वह वन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। नागरिकों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से जांच कराकर रेंजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।