कौशांबी के नेवादा ब्लॉक में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला ब्लाक प्रमुख के चुनाव में क्योंकि यहां पर बीजेपी के दो गुट ही आमने-सामने थे

कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को जिले के सात विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव हुआ। मतों की गिनती के बाद शाम को आए नतीजों में सपा-भाजपा ने दो-दो सीटों पर कब्जा किया। जबकि चार अन्य सीटों पर निर्दलियों ने बाजी मारी। इनमें से चायल ब्लॉक में दिलीप प्रजापति का निर्विरोध निर्वाचन भी शामिल है। कौशांबी के नेवादा ब्लॉक में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला ब्लाक प्रमुख के चुनाव में क्योंकि यहां पर बीजेपी के दो गुट ही आमने-सामने थे एक गुट संजय गुप्ता विधायक चायल दूसरा सांसद विनोद सोनकर सांसद जो संदीप मिश्रा समर्थित उम्मीदवार केल पति के लिए समर्थन था वही विधायक गुड संजय गुप्ता धर्मेंद्र पांडे समर्थित

उम्मीदवार रमेश को था जिसमें दोनों प्रत्याशियों को 47 – 47 वोट मिले थे जो जानकारी डीएम महोदय व एसपी को दी गई जो दोनों लोगों ने ब्लॉक नेवादा आकर लॉटरी सिस्टम से केल पति को विजय घोषित की गई वही मौके पर प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा मौके पर डीएम कौशांबी एसपी सीओ चायल सराय अकिल एस एच ओ वाह कौशांबी थाना पुलिस पिपरी थाना पुलिस पी ए सी की

भी मौजूदगी रही जबकि (मंझनपुर) सदर ब्लॉक में पुर्न मतगणना की मांग को लेकर सपाइयों ने हंगामा किया। बाद में एएसपी ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। नतीजों का एलान होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थक खुशी से उछल पड़े। शाम को कलक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने सभी विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए।
*इंडियन न्यूज़ 20 ब्यूरो चीफ राकेश दिवाकर*
+919648518828











