महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण कई दिनों से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अब वह जल्द ही बीजेपी में जाने वाले हैं। उनका यह इस्तीफा लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। बता दें कि अशोक चव्हाण 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं
