महाराष्ट्र में पुणे पिंपरी चिंचवड शहर के अकुर्दी इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपने कुछ दोस्तों को सुपारी देकर अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला करवा दिया।
महाराष्ट्र के पुणे में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के अकुर्दी रेलवे लाइन क्षेत्र में रहने वाली एक 26 वर्षीय लड़की के प्रेमी ने ही अपने दोस्तों को उसकी सुपारी देकर जानलेवा हमला करवा दिया। हमलावरों ने एक सार्वजनिक महिला शौचालय में घुसकर पीड़िता पर हमला किया। हमलावरों ने बड़ी क्रूरता के साथ लड़की को निरवस्त्र कर उस पर कई बार ब्लेड से वार किया। इसके अलावा उन्होंने(हमलावरों) पीड़िता के प्राइवेट पार्ट और आंखों में मिर्ची पाउडर भी डाला और जबरन शराब पिलाई।











