*कौशाम्बी-*
*एसपी अभिनंदन ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा साथ ही थाने की साफ सफाई को लेकर दिए निर्देश।*
*अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले व त्योहार के मद्देनजर पुलिस महकमा सतर्क है। शासन के निर्देश पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।*
कौशाम्बी : करारी तथा सराय अकिल में त्योहार के मद्देनजर मंगलवार को देरशाम एसपी अभिनन्द ने फोर्स के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और करारी थाना व सराय अकिल थाना का भी औचक निरीक्षण किया। थाना परिसर की सफाई देखी अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। मंगलवार देर शाम एसपी अभिनंदन ने थाने का औचक निरीक्षण किया। थाना परिसर की सफाई, मालखाना, व अभिलेखों का निरीक्षण किया। थाने में लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस फोर्स के साथ त्योहार के मद्देनजर एसपी ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर पैदल गश्त किया। इस दौरान कुछ वाहनों को रोककर उनसे पूछताछ भी की। बाइक पर सवार तीन सवारियों को उतारकर भविष्य में गलती न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। एसपी ने कस्बे की मुख्य मार्ग पर गश्त किया साथ सर्राफा बाजार, छोटी बाजार में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
थाना परिसर की सफाई व्यवस्था ,परिसर में बने आवासों के बारे में जानकारी ली। गश्त के दौरान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और थानाध्यक्ष करारी पुलिस बल मौजूद रहा।