उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी दिनांक 26 फरवरी 2020 को जनपद प्रतापगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उप मुख्यमंत्री जी पूर्वान्ह 11.30 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ से प्रस्थान कर दोपहर 12.10 बजे हेलीपैड ग्राम व पोस्ट राजापुर बिन्धन कुण्डा, प्रतापगढ़ आयेगें। दोपहर 12.15 बजे यहां से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे कार्यक्रम स्थल राजापुर बिन्धन कुण्डा आयेगें जहां पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगें। उसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री जी श्रीमद्भावगत कथा ज्ञान यज्ञ एवं शिव मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। अपरान्ह 2 बजे उप मुख्यमंत्री जी यहां से प्रस्थान पर अपरान्ह 2.05 बजे हेलीपैड स्थल राजापुर बिन्धन कुण्डा आयेगें। अपरान्ह 2.10 बजे उप मुख्यमंत्री जी राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिये प्रस्थान करेगें।