ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। ईद का त्योहार भाईचारे और शांति संदेश देता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के 30वें दिन और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद का पावन पर्व मनाया जाता है। ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाह में एक साथ नमाज अदा की जाती है। इस मौके पर घरों में खास तरह की सेंवईयां बनाई जाती है और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है।