महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 22.03.2024 को जनपद में आगामी होली पर्व के अवसर पर आम जन मानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध करानें एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जगह-2 छापेमार कार्यवाही की गई। तहसीलदार व नायब तहसीलदार, कर्वी के नेत्रत्व में कर्वी शहर में विभिन्न खाद्य पदार्थो के 04 नमूनें संग्रहित किये गये। तहसील मानिकपुर में भी कार्यवाही कर नमूनें संग्रहित किये गये। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, डॉ० सी० आर० प्रजापति ने बताया कि आज दिनांक 22.03.2024 तक विभिन्न खाद्य पदार्थो के 20 नमूनें संग्रहित कर जॉच एवं विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये है। खाद्य कारोबारकर्ताओं को हिदायत दी जा रही है किसी भी तरह के मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थों का कय-विक्रय न करें अन्यथा कि दशा में वैद्यानिक कार्यवाहियों अमल में लायी जायेगी। अपभोक्तओं से अपील है कि अत्यधिक रंगीन खाद्य पदार्थो के सेवन से बचें। ताजा एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही प्रयोग करे। विभाग द्वारा अभियान निरंतर जारी रहेगा।

जिला महासचिव पत्रकार समाज कल्याण समिति
कर्वी चित्रकूट











