कौशाम्बी ब्लॉक के नेवादा ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के सदस्यों की बैठक नेवादा कार्यलय में कई गयी। जिसका संचालक नेवादा ब्लॉक अध्यक्ष शुभम कुमार गुप्ता व महिला ब्लॉक अध्यक्ष रेखा सिंह जी के द्वारा किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवम केशरवानी जी के द्वारा किया गया।

जिसमें महिला व पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिसमे जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी लोग संगठन के माध्यम से समस्त किसानों की समस्यायों को दूर करने पर भरपूर प्रयास करेंगें। और जिला प्रभारी राकेश सिंह अर्कवंशी जी ने कहा कि संगठन मजबूत करने के लिए जन सम्पर्क के लिए ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देशित किया। और जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिंह जी ने बताया कि आने वाले समय मे हमारे संगठन के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति तक केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओ की सम्पूर्ण जानकारी पहुंचाने की व जन जन को जागरूक करने का काम करेगा। और सभी लोगी की समस्याओं के समाधान के लिए हमारा संगठन हमेशा तैयार है। जिसमे ब्लॉक उपाध्यक्ष नितिन सिंह, सुशील कुमार शुक्ला, अंकित सिंह, नीरज कुमार, जय नारायण सिंह, नीता देवी, सरिता देवी, विशाखा देवी, पूजा देवी, आदि सदस्य उपस्थित रहे।
सुनील सिंह रिपोर्ट