राष्ट्रीय सनातन सेना के उत्तरप्रदेश प्रदेश सचिव (युवा प्रकोष्ठ) श्री शिवाकांत शर्मा एवं प्रयागराज जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ श्री अखिलेश कुमार के द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया।
आज प्रयागराज जिला, उत्तरप्रदेश के सरस्वती घाट के किनारे झुग्गी झोपड़ियों में पहुंचकर राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ श्री शिवाकांत शर्मा एवं प्रयागराज जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ श्री अखिलेश कुमार के द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया। ज्ञातव्य है कि कोविड-19 पेंडेमिक की दूसरी लहर के चलते गरीब व्यक्तियों का बुरा हाल है जिसमें रोजमर्रा कमाने खाने वाले, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन देवदूत बनकर जगह जगह जाकर के जरूरतमंदों को राशन वितरित कर रहा है।

राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन की सेनाओं के इस सराहनीय कार्यों को देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे, राष्ट्रीय महासचिव गौरव द्विवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता/सचिव राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष जयेश शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री पुष्पराज करवरिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष ट्रेड यूनियन रघुनंदन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़िल्म प्रकोष्ठ जितेंद्र सिंह(साबू), पिंकी जसपाल नेगी , उत्तरप्रदेश सह प्राभारी संतोष पांडे, जिला उपाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, दौसा जिला अध्यक्ष पवन कुमार सैनी, जिला महासचिव लोकेश सैनी, अनिल सैनी, प्रयागराज जिला संयुक्त सचिव नितिन कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अमर त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल रोहित द्विवेदी, उत्तरप्रदेश उपाध्यक्ष (मीडिया प्रकोष्ठ) श्री शिवम पाण्डेय जी, उत्तरप्रदेश प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ श्री बलराम द्विवेदी, उत्तरप्रदेश सह सचिव अम्बरीश शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा उर्फ आफत महाराज,समर उपाध्याय, रमेश मिश्रा,राधा रानी पांडे, मनीष मिश्रा, आदि ने उत्तर प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ शिवाकांत शर्मा और प्रयागराज जिला सचिव अखिलेश कुमार के कार्यों की सराहना की।